Telegram Group (Join Now) Join Now
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
WhatsApp Channel (Join Now) Join Now

Professor Kaise Bane | जानिए प्रोफेसर बनने के लिए क्या है योग्यता 2023

Professor Kaise Bane :- नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी लोगों का हमारे इस नए आर्टिकल Professor Kaise Bane में। आज हम आप लोगों को बताने वाले हैं,

कि Professor Kaise Bane. प्रत्येक व्यक्ति आज के समय में एक गवर्नमेंट नौकरी पाना चाहता है।

कक्षा दसवीं की परीक्षा पास करने के बाद सभी छात्र अपने कैरियर/भविष्य को लेकर गंभीर (serious) हो जाते हैं। सभी छात्र अपने अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करने लगते हैं। 

Professor Kaise Bane
Telegram Group (Join Now) Join Now
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
WhatsApp Channel (Join Now) Join Now

कुछ लोग इंजीनियर, कुछ लोग डॉक्टर, कुछ लोग अध्यापक तो वहीं कुछ लोग प्रोफेसर बनना चाहते हैं।

यदि आप लोग प्रोफ़ेसर बनना चाहते हैं तो प्रोफेसर बनने के लिए आप लोगों को अपनी पढ़ाई मेहनत के साथ करनी पड़ेगी।

इसके साथ ही साथ आप लोगों को मास्टर डिग्री की भी पढ़ाई करनी पड़ेगी। इसके बाद NET Exam को भी पास करना होगा। 

Professor Kaise Bane –

Professor Kaise Bane

यदि आप लोगों का सपना प्रोफ़ेसर बनना है तो आप लोगों को यह पता होना चाहिए कि Professor Banne ke Liye Padhai कितनी करनी होती है,

College Professor Kaise Bante Hai?, Professor Banne ke Liye Kaun-Sa Exam Dena Hota Hai और Professor Banne ke Liye Qualification क्या-क्या होनी चाहिए? इत्यादि।

तो आज हम आप लोगों को इस आर्टिकल के माध्यम से बताने वाले हैं कि Professor Kaise Bane. यदि आप लोग भी प्रोफेसर बनना चाहते हैं और प्रोफेसर बनने के लिए आप लोग इसके Qualification, Eligibility, Age Limit और Salary के बारे में जानना चाहते हैं तो आप लोग इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ें — 

Also Read :- Judge Kaise Bane | जानिए जज बनने के लिए क्या है योग्यता 2023

Professor किसे कहते हैं? 

दोस्तों Professor किसी एक सब्जेक्ट (विषय) का specialist होता है। प्रोफेसर के पद को हासिल करने के लिए बहुत कठिन परिश्रम करना पड़ता है। शुरुआत की कक्षाओं में शिक्षक ने आप लोगों को ऐसा जरूर बताया होगा कि बड़े बड़े यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में छात्रों को प्रोफ़ेसर द्वारा शिक्षा दिया जाता है। 

आप लोग सीधे किसी कॉलेज के प्रोफेसर पद को प्राप्त नहीं कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप लोगों के पास एक्सपीरियंस (अनुभव) होना चाहिए। अनुभव लेने के लिए आप लोगों को सबसे पहले किसी स्कूल में शिक्षण या फिर किसी कॉलेज में lecturer के रूप में शिक्षण करना होगा। स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षण करने से लोगों को अनुभव प्राप्त होता है और प्रोफेसर बनने के लिए अनुभव का होना बहुत जरूरी होता है।

सभी Professor को शुरुआत में असिस्टेंट प्रोफेसर का पद मिलता है। कुछ वर्षों तक Assistant Professor के रूप में कार्य करने के बाद उनका Promotion होता है और Promotion के बाद वे लोग Professor बन जाते हैं।

Professor Banne Ke Liye Qualification Kya-Kya Honi Chahiye? 

दोस्तों सबसे पहले आप लोगों को कक्षा 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होना होगा। आप लोगों का जिस विषय में रुचि है उस विषय से आप लोग कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करें (अच्छे अंको से)

अपने Favorite Subject से ग्रेजुएशन करें। ग्रेजुएशन में आप लोगों का न्यूनतम 50% अंक होना अनिवार्य है। Graduation करने के बाद आप लोग Master Degree की पढाई करें। Master Degree में भी आप लोगों की न्यूनतम 55% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना होगा।

College Professor कैसे बने? (Professor Kaise Bane?)

यदि आप लोग College Professor बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप लोगों को बहुत अधिक मेहनत करना होगा। इसके साथ ही साथ आपके पास Teaching Skill का होना भी जरूरी है।

  • किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंटरमीडिएट की परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास होना।
  • अपने favourite subject से ग्रेजुएशन पास करना।
  • इसके बाद मास्टर डिग्री की तैयारी (पढ़ाई) करें।
  • PG (Postgraduation) पास करने के बाद आप लोगों को UGC NET Exam के लिए आवेदन करना होगा।
  • NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) द्वारा UGC NET Exam 1 साल में दो बार आयोजित किया जाता है।
  • UGC NET Exam के Notification को NTA द्वारा जारी किया जाता है।
  • सर्वप्रथम आप लोगों को इसके लिए आवेदन करना होगा और इसकी परीक्षा में उत्तीर्ण होना होगा। 
  • परीक्षा में पास होने के बाद आप लोगों को तुरंत कॉलेज प्रोफेसर का पद नहीं दिया जाता है।
  • सबसे पहले आप लोगों को Assistant Professor का पद दिया जाता है। इस पद पर आप लोगों को कुछ सालों तक रहना पड़ता है। अनुभव होने के बाद आप लोगों को प्रोफ़ेसर के पद पर नियुक्त कर दिया जाता है।

Also Read :- Inbox Meaning In Hindi | Inbox का मतलब हिन्दी में क्या होता है?

Professor Kaise Bante Hai? (प्रोफेसर बनने की प्रक्रिया?)

अब आइए हम लोग बात करते हैं कि प्रोफेसर बनने के लिए क्या-क्या करना होता है। Professor Banne ke Liye graduation तथा post graduation की पढ़ाई करनी पड़ती है और डिग्री को प्राप्त करना होता है। इसके बाद आप लोगों को UGC NET Exam में पास होना रहता है।

12th पास करें –  College Professor बनने के लिए सबसे पहले आप लोगों को अपने favourite subject से इंटरमीडिएट की परीक्षा को पास करना होगा। ताकि आप अपने favourite subject की तैयारी अच्छी तरह से कर लें। आपको अपने favourite subject की जानकारी अच्छी तरह से होनी चाहिए। 

Graduation पास करें – इंटरमीडिएट की परीक्षा को पास करने के बाद आप लोगों को graduation में एडमिशन लेना होगा। आप लोग अपना graduation अपने इंटरमीडिएट में लिए गए विषयों के आधार पर करें। अर्थात आपका इंटरमीडिएट में जो भी favourite subject रहा हो उसी subject से आप लोग अपना ग्रेजुएशन करें। 

Post Graduation पास करें – दोस्तों ग्रेजुएशन पास करने के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई होती है। आप लोगों ने जिस जिस विषय को ग्रेजुएशन में लिया था उसी विषय से आप लोग पोस्ट ग्रेजुएशन कर सकते हैं। इससे आप लोगों को अध्ययन करने में बहुत आसानी होती है। पोस्ट ग्रेजुएशन में आप लोगों का न्यूनतम अंक 55% होना चाहिए।

UGC NET Exam पास करें – पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद आप लोगों को UGC NET Exam में पास होना होगा। NTA द्वारा UGC NET Exam को प्रत्येक वर्ष में दो बार आयोजित किया जाता है।

यदि आप लोग प्रोफेसर बनकर किसी विशेष subject में रिसर्च करना चाहते हैं। तो इसके लिए आप लोगों को P.H.D करना होगा। P.H.D करने के बाद आप लोग अपने नाम के आगे डॉ. लगा सकते हैं। आप लोग जिस भी subject में P.H.D करते हैं, उस subject के आप लोग विशेषज्ञ बन जाते हैं।

UGC NET Exam Pattern In Hindi 

दोस्तों अब आप लोगों को ज्ञात हो गया होगा कि प्रोफेसर क्या होता है?, Professor Kaise Bante Hai?, Professor Banne Ke Liye Koun Koun Sa Exam Dena Hota Hai? इत्यादि। अब ऐसे में बहुत लोगों का सवाल यह भी होता है कि UGC NET Exam Ka Syllabus क्या है? तो आइए अब हम लोग नीचे UGC NET Exam Pattern In Hindi के बारे में बात करते हैं —

UGC NET Exam में 2 पेपर होता है।, पेपर-I एवं पेपर-II. पेपर-I अन्य सभी परीक्षाओं के पेपर के समान होता है। इसके साथ ही साथ पेपर-II किसी एक सब्जेक्ट पर आधारित होता है।

पेपर-I –  पहले पेपर में कुल मिलाकर 50 MCQS (बहुविकल्पीय प्रश्न) होते हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित रहता है। पहला पेपर 100 अंको का होता है। पेपर को हल करने के लिए आपके पास 1 घंटे का समय होता है। पहले पेपर में समझ, तर्क क्षमता और सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे जाते हैं। बड़ी बात यह है कि इसमें Negative Marking का प्रावधान नहीं होता है। अतः आप लोग ज्यादा से ज्यादा प्रश्नों को हल करने का कोशिश करें।

पेपर-II – दूसरा पेपर उम्मीदवारों द्वारा चुने गए subject के आधार पर होता है। उम्मीदवार जिस विषय को चुनता है उस विषय से कुल मिलाकर 100 प्रश्न आते हैं। इस पेपर में भी सारे प्रश्न Optional type (बहुविकल्पीय) होते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित रहता है अर्थात दूसरा पेपर कुल मिलाकर 200 अंको का होता है। दूसरे पेपर को हल करने के लिए आपके पास 2 घंटे का समय होता है। इस परीक्षा में भी बड़ी बात यह है कि इसमें भी Negative Marking का प्रावधान नहीं होता है।

Also Read :- भारत की क्षेत्रफल कितनी है? (Bharat ki kshetrafal kitni hai?) 2023

प्रोफेसर का वेतन कितना रहता है?

दोस्तों कई सारे उम्मीदवारों के मन में सवाल रहता है कि Professor का वेतन कितना रहता है? तो हम आपकी जानकारी के लिए आप लोगों को बता दें कि Professor की सैलरी (₹37,400 से ₹67, 000) तक होती है। इसके साथ ही साथ Assistant Professor की सैलरी ₹15,000 से ₹39,000 रूपये तक होती है।

दोस्तों एक Professor की सैलरी अच्छी खासी होती है। सैलरी के साथ ही साथ Professor को समाज में बहुत सम्मान मिलता है।

FAQs related Professor Kaise Bane?

Q. प्रोफेसर की सैलरी कितनी होती है?

Professor की सैलरी (3 लाख से 5 लाख) तक सालाना होती है।

Q. क्या बिना PHD Degree के प्रोफेसर बन सकते हैं?

जी नहीं! यदि आप लोगों का सपना प्रोफ़ेसर बनना है तो आप लोगों को PHD करना अनिवार्य है।

Q. Professor किसे कहते हैं?

College या University के अध्यापकों को साधारण भाषा में Professor कहते हैं। Professor अपने specialist क्षेत्र में एक्सपर्ट होते हैं। किसी Professor का एकमात्र काम किसी यूनिवर्सिटी या कॉलेज में पढ़ाना नहीं है। एक अच्छा Professor अपने छात्रों को रिसर्च करना, पढ़ना और एडमिनिस्ट्रेटिव समस्याओं को हल करना इत्यादि सिखाता है। 

Conclusion : Professor Kaise Bane? 

दोस्तों हम आशा करते हैं कि आज की यह आर्टिकल Professor Kaise Bane आप लोगों को पूर्ण रूप से समझ में आई होगी और आप लोग हमारे द्वारा बताई गई जानकारी से सहमत होंगे।

यदि अब भी आप लोगों के पास इस टॉपिक (Professor Kaise Bane) से जुड़ा कोई सवाल या फिर कोई डाउट है तो आप लोग कमेंट करके पूछ सकते हैं।

धन्यवाद!!!!

1 thought on “Professor Kaise Bane | जानिए प्रोफेसर बनने के लिए क्या है योग्यता 2023”

Leave a Comment