Telegram Group (Join Now) Join Now
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
WhatsApp Channel (Join Now) Join Now

भारत की क्षेत्रफल कितनी है? (Bharat ki kshetrafal kitni hai?) 2023

आज के इस आर्टिकल में हम लोग जानेंगे भारत की क्षेत्रफल कितनी है?(Bharat ki kshetrafal kitni hai?) क्षेत्रफल यानी कि किसी जगह का फैलाव।

आज हम लोग जानेंगे भारत का पूर्व से लेकर पश्चिम तथा उत्तर से लेकर दक्षिण तक कितनी क्षेत्रफल है? क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कितना स्थान है तथा भारत के  वैसे राज्यों के नाम बताएंगे जो भारत में क्षेत्रफल की दृष्टि से अधिक है |

दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस जिसका क्षेत्रफल 17,098,242  वर्ग किलोमीटर है। भारत का क्षेत्रफल 3,287,263 वर्ग किलोमीटर है।

भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है। वही बात की जाय भारत की जनसंख्या की तो 2023 में भारत की जनसंख्या लगभग 140 करोड़ है तथा भारत जनसंख्या की दृष्टि से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है तो वही जनसंख्या की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा देश चीन है।

भारत की क्षेत्रफल कितनी है

(Bharat ki kshetrafal kitni hai)

Bharat Ka Kshetrafal Kitna Hai, भारत की क्षेत्रफल कितनी है
Telegram Group (Join Now) Join Now
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
WhatsApp Channel (Join Now) Join Now

हम लोग भारत देश में रहते हैं। भारत एक गणतंत्र राष्ट्र है। वर्तमान समय में भारत की आबादी लगभग 140 करोड़ है और यह जनसंख्या की दृष्टि से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है।

भारत का कुल क्षेत्रफल 3,287,263 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ। इसकी पूरब से पश्चिम की ओर 2,933 किलोमीटर की कुल लंबाई है जबकि इसकी उत्तर से दक्षिण की ओर की लंबाई 3,055 किलोमीटर है।

पाकिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश इत्यादि भारत के पड़ोसी देश है। भारत की 15,106 किलोमीटर की सीमा इन सभी देशों से मिलती है।

इन सभी देशों में सबसे अधिक भारत की सीमा बांग्लादेश से मिलती है जो कि 4,096 किलोमीटर है तो वही सबसे कम सीमा अफगानिस्तान से मिलती है जो कि मात्र 106 किलोमीटर लंबी है।

जबकि भारत की समुद्री तट की सीमा की लंबाई 7,516 किलोमीटर की है। भारत देश का कुल क्षेत्रफल पृथ्वी के क्षेत्रफल का मात्र 2.43% है।

इस प्रकार यह दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है वही बात की जाए दुनिया के सबसे बड़े देश की तो वह रूस है

जिसका कुल क्षेत्रफल पृथ्वी के क्षेत्रफल के 12.5% है। रूस का कुल क्षेत्रफल 17,098,242 वर्ग किलोमीटर है

तथा दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है जिसका क्षेत्रफल मात्र 0.44 वर्ग किलोमीटर है।

इस प्रकार अब हमलोग जान चुके हैं कि भारत की क्षेत्रफल कितनी है(Bharat ki Kshetrafal Kitni hai)

Also Read :- Inbox Meaning In Hindi | Inbox का मतलब हिन्दी में क्या होता है?

भौगोलिक दृष्टि से भारत का क्षेत्रफल कितना है?

(Bharat ki kshetrafal kitni hai)

पृथ्वी की तीन चौथाई हिस्सा पानी से भरा हुआ है जबकि एक चौथाई हिस्सा पर ही स्थल है। विश्व का कुल क्षेत्रफल लगभग 510.1 मिलियन वर्ग किलोमीटर है।

भारत एक बड़ा देश है और उसका क्षेत्रफल लगभग 3,287,263 वर्ग किलोमीटर है। यह दक्षिण एशिया में स्थित है और उत्तरी अक्षांश 8 ° 4 ‘से 37 ° 6’ तक और पूर्वी देशांतर 68 ° 7 ‘से 97 ° 25’ तक फैला हुआ है।

भारत के गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा मिज़ोरम राज्य के ऊपर से कर्क रेखा गुजरती है।

भारत देश की सीमाएं उत्तर में नेपाल , दक्षिण में हिंद महासागर, पूर्व में म्यानमार तथा पश्चिम में पाकिस्तान से मिलती हैं। यही भारत की चौहद्दी है।

भारत का क्षेत्रफल विश्व का कितना प्रतिशत है?

भारत दक्षिण एशिया में स्थित एक बड़ा देश है। यह दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है। भारत का क्षेत्रफल लगभग 3,287,263 वर्ग किलोमीटर है, जो विश्व के कुल क्षेत्रफल का लगभग 2.43% होता है। विश्व का कुल क्षेत्रफल लगभग 510.1 मिलियन वर्ग किलोमीटर है।

क्षेत्रफल के अनुसार विश्व के सबसे बड़े देशो के नाम

विश्व के 10 सबसे बड़े देशों के नाम और उनका क्षेत्रफल निम्नलिखित हैं:

1.रूस – 17,098,242 वर्ग किलोमीटर (6,601,668 वर्ग मील)
2.कनाडा – 9,984,670 वर्ग किलोमीटर (3,854,083 वर्ग मील)
3.चीन – 9,596,961 वर्ग किलोमीटर (3,705,407 वर्ग मील)
4.अमेरिका – 9,525,067 वर्ग किलोमीटर (3,677,649 वर्ग मील)
5.ब्राज़ील – 8,515,767 वर्ग किलोमीटर (3,287,956 वर्ग मील)
6.ऑस्ट्रेलिया – 7,692,024 वर्ग किलोमीटर (2,969,907 वर्ग मील)
7.भारत – 3,287,263 वर्ग किलोमीटर (1,269,219 वर्ग मील)
8.अर्जेंटीना – 2,780,400 वर्ग किलोमीटर (1,073,500 वर्ग मील)
9.कजाखस्तान – 2,724,900 वर्ग किलोमीटर (1,052,100 वर्ग मील)
10.अलजीरिया – 2,381,741 वर्ग किलोमीटर (919,595 वर्ग मील)

भारत की क्षेत्रफल कितनी है तथा भारत के राज्यों का क्षेत्रफल कितना है

भारत का कुल क्षेत्रफल 3,287,263 वर्ग किलोमीटर (1,269,219 वर्ग मील) है। क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है जिसका क्षेत्रफल 342,239 वर्ग किलोमीटर है, तथा सबसे छोटा राज्य गोवा है जिसका क्षेत्रफल 3702 वर्ग किलोमीटर है ।

भारत के 10 राज्यों का क्षेत्रफल निम्नलिखित है-

  • बिहार – 94,163 वर्ग किलोमीटर
  • झारखंड – 79,714 वर्ग किलोमीटर
  • कर्नाटक – 191,791 वर्ग किलोमीटर
  • उत्तर प्रदेश – 240,928 वर्ग किलोमीटर
  • राजस्थान – 342,239 वर्ग किलोमीटर
  • मध्य प्रदेश – 308,252 वर्ग किलोमीटर
  • महाराष्ट्र – 307,713 वर्ग किलोमीटर
  • गुजरात – 196,024 वर्ग किलोमीटर
  • अरुणाचल प्रदेश – 83,743 वर्ग किलोमीटर
  • छत्तीसगढ़ – 135,191 वर्ग किलोमीटर

Also Read :- Aaj Ka IPL Match Kaun Jitega | आज का आईपीएल मैच कौन जीतेगा 2023

भारत की क्षेत्रफल कितनी है तथा जनसंख्या कितनी है

भारत का कुल क्षेत्रफल लगभग 3,287,263 वर्ग किलोमीटर है और 2011 के जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या 121 करोड़ थाऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वर्तमान समय 2023 में भारत का कुल जनसंख्या लगभग 140 करोड़ है।

भारत की क्षेत्रफल कितनी है सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर-

Q. भारत की क्षेत्रफल कितनी है 2023 में?

इतिहास में भारत का क्षेत्रफल बहुत बड़ा था। वर्तमान समय 2023 में भारत का कुल क्षेत्रफल 3,287,263 वर्ग किलोमीटर है।

Q. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का स्थान कितना है?

भारत का कुल क्षेत्रफल लगभग 3,287,263 वर्ग किलोमीटर है। जो दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है। यह जनसंख्या की दृष्टि में दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत का वर्तमान जनसंख्या लगभग 140 करोड़ है।

Q. विश्व का क्षेत्रफल कितना है?

विश्व का कुल क्षेत्रफल लगभग 510.1 मिलियन वर्ग (316.9 वर्ग मील) किलोमीटर है। विश्व के लगभग 29% हिस्सा पर स्थल है जबकि 71% हिस्से पर जल भरा हुआ।

Q. भारत का अक्षांशीय विस्तार

भारत का अक्षांशीय विस्तार उत्तरी अक्षांश 8° 4′ से 37° 6′ तक फैला हुआ है। यानी भारत का अक्षांशीय विस्तार लगभग 29 डिग्री होता है।

भारत की क्षेत्रफल कितनी है निष्कर्ष :-

दोस्तों उम्मीद करते है कि आपको हमारे द्वारा दी गई यह भारत की क्षेत्रफल कितनी है जानकारी सही लगी होगी यदि आपको यह भारत की क्षेत्रफल कितनी है जानकारी सही लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें ताकि वो भी भारत की क्षेत्रफल कितनी है? जान सके।

Leave a Comment

x